5S Kya hai Hindi me, what is 5S,5S के उपयोग,5S के लाभ, 5s in hindi,5s किसे कहते हैं, what is 5S in hindi

5S Kya hai Hindi me, what is 5S,5S के उपयोग,5S के लाभ, 5s in hindi,5s किसे कहते हैं, what is 5S in hindi

इस पोस्ट में हम 5S Kya hai Hindi me, what is 5S,5S के उपयोग,5S के लाभ, 5s in hindi,5s किसे कहते हैं, what is 5S in hindi के बारे में समझेंगे


5S की पूरी जानकारी हिंदी में, 5S क्या है?फुलफोर्म, उपयोग और 5S के लाभ -

5S एक कार्यप्रणाली है जिसका उपयोग हम घर, कार्यक्षेत्र व समाज में सुव्यवस्थित जीवन शैली के लिए करते हैं। 5S पांच जापानी शब्दों का समूह है जिसका प्रथम अक्षर S से शुरू होता है। ये शब्द निम्नलिखित हैं-
1S- SEIRI,
2S- SEITON,
3S- SEISO,
4S- SEIKETSU,
5S- SHITSUKE.
            यही कारण है कि इस समूह को एक साथ 5S कहा जाता है। 5S के इन शब्दों को अंग्रेजी में भी नाम दिया गया है जिससे जापानी शब्दों को समझने में आसानी हो। जो कि S से ही शुरू होते हैं।
1S- SEIRI - SORTING
2S- SEITON - SET IN ORDER
3S- SEISO - SHINE
4S- SEIKETSU - STANDARDIZATION
5S- SHITSUKE - SUSTAIN.

    अब हम 5S के इन शब्दों को एक-एक करके विस्तार से समझेंगे कि किस तरह से 5S हमारे जीवन के लिए उपयोगी है और इसका उपयोग हम किस तरह से कर सकते हैं।

5S क्या है, हिन्दी में पूरी जानकारी, what is 5S,5S के उपयोग,5S के लाभ, 5s in hindi,5s किसे कहते हैं
5S का image

SEIRI -

      SEIRI पहला S है जिसका अंग्रेजी भाषा मे अर्थ SORTING होता है। जिसका मतलब हिंदी में समझें तो इसे 'छँटाई' या 'वर्गीकरण' कहते हैं। SEIRI में हम पहले अपने पास उपलब्ध आवश्यक और अनावश्यक वस्तुओं की सूची बनाते हैं तथा हम जाँच करते हैं कि कौन सी वस्तुएं हमारे काम की है और कौन सी नहीं। अब हम आसानी से अनावश्यक वस्तुओं को अलग कर सकते हैं तथा हटा देते हैं जिससे काम की वस्तुओं को आसानी से उपयोग में लाया जा सके।

* 1S से जगह की बचत होती है जिससे इस बचे जगह को किसी दूसरे काम में उपयोग में लाया जा सके।
* अब अनावश्यक वस्तुएं हमारा समय खराब नही करेंगी।
* खराब उपकरण को RED TAG(लाल रंग चिन्हित) क्षेत्र में रखना है।

SEITON -

     SEITON अर्थात SET IN ORDER का हिंदी अर्थ 'व्यवस्थित करना' या 'सुव्यवस्था' होता है। 1S में छंटाई की गई आवश्यक वस्तुओं को हम एक निर्धारित स्थान में रखते हैं। प्रत्येक वस्तु के लिए स्थान निश्चित करके उन वस्तुओं को उस निश्चित किये गए स्थान में रखते हैं। वस्तुओं की पहचान के लिए स्थान को रंग से या किसी और माध्यम से चिन्हित करना होता है। अपनी जरूरत को ध्यान में रखते हुए उचित मात्रा में ही वस्तुओं को रखना चाहिए। उपकरणों को तथा उपयोग की वस्तुओं को उपयोग करने के बाद अपने निश्चित किये स्थान में ही रखना चाहिए।

* 2S से वस्तुओं को उपयोग में लाने के लिए ढूंढना नहीं पड़ता।
* समय की बचत होती है।




SEISO -

       SEISO अर्थात SHINING, जिसका हिंदी में अर्थ है 'साफ-सफाई'। 3S में अपने घर एवं कार्यस्थल को साफ और स्वच्छ रखते हैं। उपयोग में आने वाले उपकरणों, मशीनों तथा अपने आसपास सूक्ष्म रूप से साफ -सफाई करते हैं। इसके लिये प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जाती है तथा निश्चित समय में इसका निरीक्षण भी किया जाता है। 3S से आसपास का वातावरण स्वच्छ रहता है और हमें काम में भी मन अच्छा लगता है।

* 3S से स्वच्छ वातावरण निर्मित होता है।
* उपकरणों की उपयोगिता भी बढ़ती है।

SEIKETSU -

       SEIKETSU अर्थात STANDARDIZATION का हिंदी अर्थ है मानकीकरण। इसमें हम सबसे पहले 1S, 2S और 3S के लिए मानक बनाते हैं तथा उनका सही तरीके से पालन करते हैं। वस्तुओं और स्थिति की पारदर्शिता के लिए रंग पहचान हेतु लगाकर रखते हैं। दिशा निर्देश हेतु आवश्यक रंग तथा चिन्ह लगते हैं। इस तरह मानक स्थिति निर्मित की जाती है तथा इसके सही तरीके से निर्वहन के लिए जाँच-सूची (CHECK-SHEET) बनाकर समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है ताकि बनाये गए मानकों का पालन हो।

* निरीक्षण के बाद त्रुटियों में सुधार करते हैं।
* कार्यस्थल में सुरक्षित वातावरण निर्मित होता है।
* दुर्घटनाऐं नहीं होती।

SHITSUKE -

    SHITSUKE अर्थात SUSTAIN, जिसका हिंदी अर्थ अनुशासन है। जितने भी कार्य हमने 4S तक किये हैं उसके सही संचालन के लिए सबसे जरूरी चीज है अनुशासन। इसके लिए कार्यक्षेत्र में लोगों को प्रशिक्षण उपलब्ध करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जाती है। 5S से सम्बंधित खेल, प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। नियमित निरीक्षण करते है।

* इससे अनुशासन की भावना बढ़ती है।
* स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण से आनंद का अनुभव होता है।



5S के लाभ -

१. कार्यक्षेत्र साफ और स्वच्छ रहता है।
२. कार्य के लिए अच्छा माहौल मिलता है।
३. कार्यक्षेत्र में सुरक्षा बढ़ती है।
४. दुर्घटना की सम्भावना नहीं होती।
५. उत्पादन में बढ़त होती है।
६. कर्मचारियों में आपसी भाईचारा बढ़ता है।
७. उपकरणों की उपयोगिता बढ़ती है।
८. मनुष्य के विकास के लिए 5S अच्छा माध्यम है।

5S पर निबन्ध के लिए  क्लिक करें

दोस्तों इस प्रकार हम लोगों ने "5S क्या है, हिन्दी में पूरी जानकारी, what is 5S,5S के उपयोग,5S के लाभ, 5s in hindi,5s किसे कहते हैं" 5S प्रणाली की पूरी जानकारी देखे हैं। ये पोस्ट आपको कैसा लगा, हमे जरूर बताएं। 5S से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए COMMENT करके बतायें। अपने दोस्तों में इसकी जानकारी भी share करें।

Post a Comment

0 Comments